MP News: 8500 से ज्यादा पदों पर होगी पुलिस भर्ती, हर जिले में फिर गूंजेगी पुलिस बैंड की धुन– CM मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 8,500 से अधिक पुलिस कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर की नई भर्तियां जल्द निकालने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस बल को और सशक्त करने के लिए लगातार भर्तियां कर रही है। इससे पहले भी 6,600 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है।

MP Policemen will be recruited on more than 8500 posts Police Band CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल का विस्तार और आधुनिकीकरण सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में हर जिले में पुलिस बैंड की पुनः स्थापना की जाएगी। सरकार ने इसके लिए आवश्यक पदों का सृजन कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बैंड, पुलिस बल की शान और गौरव है, जो राष्ट्रीय पर्वों जैसे 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों में गरिमा बढ़ाने का काम करता है।

उज्जैन पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, अधिकारियों ने किया डांस

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को उज्जैन पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने जमकर रंगों के त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में टीआई और एसआई स्तर के अधिकारियों ने फिल्मी गानों और भजनों पर नृत्य किया।

महाकाल थाना टीआई नरेंद्र परिहार, एसआई चंद्रभान सिंह, सीएसपी योगेंद्र यादव, एम.एस. परमार सहित अन्य अधिकारी और जवान होली के रंग में रंगे नजर आए। पुलिस लाइन में माहौल पूरी तरह उत्साह से भरपूर रहा।

पुलिसकर्मियों के लिए आवास निर्माण होगा सरल

भोपाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने पुष्प वर्षा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा ताकि वे अपने खुद के घर का सपना पूरा कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटे कर्मचारियों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा जाए और उनके लिए योजनाएं तैयार की जाएं।

नक्सल प्रभावित इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। पुलिस बल के लिए नए वाहन दिए जाएंगे।

नए थानों की मंजूरी जल्द ही मिलेगी।

  • समाज विरोधी ताकतों से निपटने के लिए पुलिस को हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि पुलिस बल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में पुलिस बल का विस्तार और आधुनिकीकरण बड़े पैमाने पर होगा।

8,500 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती से पुलिस बल में नई ऊर्जा आएगी।

  • पुलिस बैंड की पुनः स्थापना से पुलिस की गरिमा और बढ़ेगी।
  • आवास निर्माण में सरलता से जवानों को बड़ी राहत मिलेगी।
  • नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
  • मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से पुलिस बल को जहां नई सुविधाएं मिलेंगी, वहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+