मध्यप्रदेश: पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को पहनाए कपड़े, शिवराज ने भी शेयर किया वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस 39 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला एक बुजुर्ग महिला को कपड़े और चप्पलें पहना रही हैं।

MP Cop

श्रद्धा शुक्ला बुजुर्ग महिला को कपड़े पहनने में भी मदद करती दिख रही हैं। इस दौरान महिला रोने लगती है, तभी पुलिसकर्मी उन्हें गले लगा लेती हैं। महिला को रोता देख शुक्ला कहती हैं, "आप क्यों रो रही हैं?" तभी महिला कहती है कि उसे छोड़ दिया गया है। शुल्का के साथ एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद है। वह बुजुर्ग महिला को चप्पलें पहनने में मदद करता है।

शिवराज ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है, "दमोह जिले की मगरोन थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला जैसी बेटियों पर मध्यप्रदेश को गर्व है। बेटियां सबके दु:ख को समझती हैं, वे हर घर का उजाला हैं। इन्हीं से सृष्टि धन्य हुई है। यही तो इस संसार को खुशियों से समृद्ध करेंगी। बेटी श्रद्धा को स्नेह, आशीर्वाद, शुभकामनाएं!"

इस वीडियो को अभी तक 27 हजार बार देखा जा चुका है। एक हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और करीब छह हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग दरियादिली से भरी इस वीडियो को देख पुलिसकर्मी शुक्ला की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "सब इंसपेक्टर श्रद्धा पूर्व में भी अपने जनहितैषी और समाज सुधार के कार्यों के कारण जिले में चर्चित रही हैं। शुभकामनाएं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "पूरे देश को इनके ऊपर गर्व है, इनको सम्मानित किया जाना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+