सीएम शिवराज की पत्नी को देखते ही एएसपी ने लपककर छुए पैर, VIRAL हो रहा है वीडियो

इंदौर। राजनीतिक कद्दावरों और प्रशासन के बीच चरण वंदना का क्रम काफी पहले से चला आ रहा है। पुलिस प्रशासन हो या फिर कोई अन्य विभाग, वहां के कर्मचारी या अधिकारी हमेशा से चाहते हैं कि उनका सत्ताधारी मंत्री नेता से मेलजोल बना रहे जिससे ट्रांसफर से लेकर गाज गिरने तक की हर कार्रवाई से वह साफ बचे रहें। बीच-बीच में ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जिसमें पुलिस के अधिरकारियों को मंत्री नेताओं की चरण वंदना करते देखा गया है। ताजा मामला इंदौर जिले से है जहां एएसपी ने सीएम शिवराज की पत्नी को देखते ही लपककर उनके पैर छू लिए। हालांकि ये मामला जुलाई का बताया जा रहा है लेकिन इसका वीडियो आजकल तेजी से वायरल हो रहा है।

mp police ASP touched the feet of ashivraj singhs wife sadhna singh video goes viral

शिवराज की पत्नी की चरण वंदना करने वाले पुलिस अधिकारी इंदौर एएसपी के पद पर तैनात हैं। उनका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह की चरण वंदना करने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो जुलाई महीने का है जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजयवर्गीय की माता का देहांत हो जाने पर शोक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाहर निकलते वक्त ड्यूटी पर तैनात इंदौर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के पैर छूने के लिए झुक गए। हालांकि,साधना सिंह ने एएसपी की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन पूरी कहानी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एएसपी शैलेन्द्र सिंह पैरों में झुकते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पूरी घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसे कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज के बीच राजनीतिक प्रतिंस्पर्धा के तौर भी देखा जा रहा है। क्योंकि इंदौर में हाल में सभी नए अधिकारियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सहमति पर हुई है और कई अधिकारियों के लिए खुद साधना सिंह ने पैरवी की थी। इस वजह से भी वीडियो काफी चर्चा में है। अब विपक्ष इस वीडियो को मुद्दा बनाकर चुनाव आयोग में शिकायत करने की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+