MP: पहाड़ और तालाब से घिरे खेत में अवैध काम, देर रात दबिश देते ही नजारा देख पुलिस चौंकी

मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस की ऑपेरशन "प्रहार" के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वाले के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है, जहां अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने शेडो एरिया (नो मोबाइल नेटवर्क झोन) के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे। तीन ओर से पहाड़ व एक तरफ से तालाब से आरोपी का घर व खेत घिरा है। आरोपी ने घर के पीछे कपास व तुवर की फसल के बीच अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे।

Indore

आरोपी ने अवैध गांजो के पौधों को पानी देने के लिए एडवांस ड्रिप वाटर सिस्टम को लगाया हुआ था। गांजे के पौधों की जड़ो के आसपास सफेद यूरिया खाद भी डाली हुई थी। पुलिस ने देर रात्री दबिश की योजना बनाई।अवैध गांजे के पौधों की औसत लंबाई करीबन 06 से 08 फ़ीट थी। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के खेत से अवैध गांजे के कुल 620 पौधे जप्त किए गए हैं। जप्त गांजे के पौधों का वजन 14 क्विंटल 26 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख से अधिक है। अवैध गांजे के पौधों को उखाड़ने में अनेक पुलिसकर्मियों को कई घंटों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, थाना बिस्टान क्षेत्र के ग्राम रसगांगली सालई कुंडी फालिया मे सामीलाल उर्फ श्यामलाल के खेत मे तुवर व कपास की फसल के बीच बड़ी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये है। मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया व तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन जाकर मुखबिर की सूचना से अवगत करवाया गया।

पुलिस टीम के द्वारा प्लानिंग के तहत सामीलाल उर्फ श्यामलाल के खेत मे घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसमे एक टीम के द्वारा आरोपी के खेत मे बने घर से आरोपी को पकड़ा गया व दूसरी टीम के द्वारा खेत मे सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को भारी संख्या मे गांजे के लगभग 10 फिट तक ऊंचे पौधे खेत मे लगे पाए गए।

ये भी पढ़े- Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था पति, पत्नी के सवाल पूछने पर की पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+