MP: निवाड़ी के जंगलों में पेड़ों से टपक रही, चट्टानों से निकल रही शराब

Bundelkhand इलाके में अब पेड़, पहाड़ चट्टाने और खेत शराब उगल रहे हैं! सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे, लेकिन यहां अवैध शराब माफियाओं ने अपना कारोबार ऐसी-ऐसी जगह फैला रखा है, शराब छुपाने के नए-नए तरीके और ठिकाने इजाद कर रखे हैं कि पुलिस तो ठीक हर कोई हैरत में पड़ जाएगा। निवाड़ी जिले में सबसे ज्यादा अवैध शराब बनाने और जंगल के इलाकों में अवैध भट्टियों के मामले सामने आ रहे हैं। बीते रोज पुलिस पृथ्वीपुर इलाके के एक जंगल में सर्चिंग करने पहुंची तो दंग रह गई। यहां पेड़ों के ऊपर कनस्तरों और कुप्पों में शराब छुपाकर पत्तियों से ढंपकर रखी गई थी, तो पहाड़ी इलाकों में चट्टानों के बीच छुपाकर रखी गई थी।

निवाडीः जंगल में पेड़ों से टपक रही, चट्टानों से निकल रही शराब

MP के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पुलिस बीते कई दिनों से इलाके में अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर अवैध रुप से बनाई जा रही शराब जब्त कर रही है। ऐसे कई मामलों का खुलासा कर लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बीते रोज जब ऐसे ही एक इलाके बीरसागर बनियानी हार में पुलिस पहुंची तो दंग रह गई। यहां अवैध शराब का कारोबार करने वाला शैलेंद्र यादव पहाड़ी के पास में अवैध रुप से कच्ची शराब बनाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आरोपी ने उन्हें करीब इलाके में डेढ़ किलोमीटर घुमाया लेकिन शराब नहीं मिल सकी। बाद में एक जगह पेड़ के नीचे बैठे आरक्षक को शक हुआ तो उसने पेड़ पर चढ़कर देखा तो यहां पत्तों, झाड़ियों में छुपाकर शराब को पेड़ की टहनियों पर पटियें बांधकर कुप्पे छुपाए गए थे। इनको जब एक-एक कर नीचे उतारा तो इनमें शराब भरी हुई थी। इसी प्रकार आसपास के इलाके में चट्टानों के बीच भी कुप्पों में भरकर शराब छुपाई गई थी।

निवाडीः जंगल में पेड़ों से टपक रही, चट्टानों से निकल रही शराब

कंडों में छिपी थी महिला, भूसे में छिपा रखी थी शराब
इलाके के बरतरया खिरक में कच्ची महुआ शराब की सूचना पर जब एसडीओपी संतोष पटेल, टीआई संदीप यादव टीम लेकर पहुंचे तो पता चला किया बरतरया खिरक में मनोहर कुशवाहा नाम का व्यक्ति अवैध शराब बनाने और इसके कारोबार में जुड़ा है। पुलिस जब पहुंची तो यहां एक घर में भूसे के ढेर में शराब छिपाकर रखी गई थी। पड़ोंस में भी दूसरा व्यक्ति पापोली कुशवाहा भी शराब बनाने में जुटा था, पुलिस को देख वह तो भाग गया और उसकी पत्नी घर में रखे कंडो और भूसे के ढेर में छिप गई। महिला पुलिस ने उसे सुरक्षित निकालकर गिरफ्तार कर लिया व अवैध रुप से रखी गई शराब को जब्त कर नष्ट कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+