MP News: मुरैना में वीडी शर्मा ने कहा, अपना भगवान तो सिर्फ कार्यकर्ता है, वही चुनाव जितवायेगा
MP News: मुरैना के जौरा रोड स्थित एक रिसोर्ट में ने भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना और लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर समेत बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपने नेताओं को गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पिछली दफा हमने 4 लाख 93 हजार मतों से चुनाव जीता था, किंतु इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यदि हमे पीएम नरेंद्र मोदी को ताकत देनी है और 400 पार का आंकड़ा पार करना है,तो हमको मुरैना से कमल का फूल ताकत के साथ विजय बनाकर दिल्ली पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इसलिए देश के विकास, गरीबों के कल्याण तथा माता-बहनों की सुरक्षा के लिए शिवममंगल सिंह तोमर को विजय बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications