OPINION: मध्य प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के हित में राज्य सरकार ने बढ़ाया बड़ा कदम

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों के लिए नई सौगात की घोषणा की है। जापान से लौटते ही उन्होंने एलान किया है कि पिछले साल उत्तीर्ण हुए छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने स्कूटी देने की भी बात कह दी है। मुख्यमंत्री की इन बातों ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों का मन गदगद कर दिया है और उनके माता-पिताओं को भी अपार खुशी हुई है।

इससे पहले भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में 78,000 विद्यार्थियों के खातों में 196 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। इन विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इस योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ही हुई थी और तभी अगले साल लैपटॉप और स्कूटी देने का वादा किया गया था।

mp news

MP News: मध्य प्रदेश के छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव का सबसे बड़ा उपहार

मध्य प्रदेश के हजारों छात्र सरकार की इस पहल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी वजह से मोहन यादव की एक घोषणा से राज्य के लगभग 90,000 बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने विपक्ष के मुंह पर भी ताला लगा दिया है।

mp news

राज्य सरकार छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी जैसे परिवहन साधन उपलब्ध कराकर उनके शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना चाहती है। सरकार को उम्मीद है कि इन उपायों से मध्य प्रदेश भर के छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा,क्योंकि उन्हें पढ़ाई के लिए कहीं आने-जाने में लगने वाले समय की बचत होगी।

mp news

MP News: विद्यार्थियों के माता-पिता का भी हौसला बढ़ाने वाला फैसला

सरकार की इस पहल से प्रदेश के प्रत्येक छात्रों में पढ़ाई को लेकर गंभीरता बढ़ेगी और वह ज्यादा लगन और मेहनत से अपने शैक्षणिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयत्न कर सकेंगे। बच्चे हर माता-पिता के लिए उनकी पूरी जिंदगी की उम्मीदें होते हैं और उनकी हर सफलता उन्हें हर तरह से नया संबल प्रदान करती है।

mp news

MP News: कल्याणकारी राज्य के प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं सीएम मोहन यादव

ऐसे में मुख्यमंत्री यादव ने जो फैसला किया है, वह एक कल्याणकारी राज्य का प्रमुख होने के नाते उनकी जिम्मेदारी भी है और वे उसी दिशा में सोचते भी हैं, इसका बहुत बड़ा प्रमाण भी है।

mp news

मध्य प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की जीवन को आसान बनाकर अपनी बहुत बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर रही है। क्योंकि, छात्र न केवल अपने परिवार के भविष्य हैं, बल्कि वह राज्य और देश के भी आने वाले कल हैं।

mp news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+