MP News: 'गरीब कल्याण के लिए मोदी सरकार संकल्पित', बोले सीएम मोहन यादव
लोकसभा चुनाव के लिए जबरदस्त प्रचार चल रहा है। 400 पार के लिए बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना' के माध्यम से आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। आगामी 5 वर्षों तक मिलता रहेगा।

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार प्रचार कर रही है। मध्य प्रदेश में भी बीजेपी जमकर प्रचार कर रही है। इस बीच सीएम मोहन यादव ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ पत्रकार बंधुओं से संवाद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्पित सर्वस्पर्शी "संकल्प पत्र-2024" युवा, महिला, किसान एवं गरीबों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा। यह 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की मोदी जी की गारंटी है।
इस अवसर पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि संकल्प होंगे साकार, अबकी बार 400 के पार।
मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक मोदी जी की गारंटियों पर विश्वास जताते हुए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। आज ग्वालियर में आयोजित विशाल जनसभा में सहभागिता कर जनता-जनार्दन को सम्बोधित किया। साथ ही ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा का नामांकन दाखिल कराया।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस हिन्दू-मुसलमान को लड़ाती रही, ताकि मंदिर का निर्माण नहीं हो, मैनपुरी में CM मोहन यादव का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications