MP News: 'यूपी में 80 सीटों पर प्रचंड जीत के साथ खिलेगा कमल', मैनपुरी में बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए यहां की जनता ने मन बना लिया है। इसका उत्साह उत्तर प्रदेश में चारों तरफ देखकर मन आनंदित है। मैनपुरी सहित यहां लोकसभा की सभी 80 सीटों पर प्रचंड जीत के साथ कमल खिलेगा।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर साथियों के बीच विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी गणों और कार्यकर्ता साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

80

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में उत्तर प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। मैं भाजपा के अपने समस्त युवा एवं उत्साही साथियों के इस असीम प्रेम और अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार प्रचार कर रही है। सीएम मोहन यादव ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्पित सर्वस्पर्शी "संकल्प पत्र-2024" युवा, महिला, किसान एवं गरीबों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाला सिद्ध होगा। यह 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की मोदी जी की गारंटी है।

वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने घोषणा पत्र जारी की है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में देश के स्वाभिमान के साथ रोजगार का भी ध्यान रखा है। विगत 10 वर्षो में पीएम मोदी ने सरकार के काम के माध्यम से सबका दिल जीता है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस हिन्दू-मुसलमान को लड़ाती रही, ताकि मंदिर का निर्माण नहीं हो, मैनपुरी में CM मोहन यादव का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+