MP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद पटेल की विपक्ष को नसीहत, आलोचना करें व्यवधान न बने
MP News: भाजपा के दिग्गज और नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद पटैल ने कहा कि पूरे सदन को अभी तय करना होगा कि अगले पांच साल बाद मप्र विकास की किन ऊंचाईयों को स्पर्श करेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने विजन और नीयत को स्पष्ट रूप से तय करें कि हमारा अंतिम लक्ष्य मप्र और इसकी जनता का कल्याण है।
उन्होंने कहा कि अमृतकाल में प्रवेश करते हुये विकसित भारत के लिए विरासत के साथ विकसित मप्र के लिए हमें नए विजन और नए मिशन के संकल्पों के साथ काम करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्र को साकार करने के लिए हमें कृत संकल्पित होना होगा।

मैं यहां सीखने आया हूं
विधानसभा में अपने पहले उद्बोधन भी पटैल ने कहा वे सदन में अपने वरिष्ठों से कुछ नया सीखने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कितने बार नाम लिया गया, ये अहम नहीं है। जरूरी है मिलेट्स की जानकारी, जो दी गयी है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स यानी श्री अन्न। उन्होंने कहा कि ये दुनिया का सर्वोत्तम भोजन है और अब वास्तव में पूरा संसार इस भोजन की ओर उन्मुख हो रहा है और हम इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं। आशय यह है कि श्री अन्न भी हमारी प्रगति की राह साफ कर सकता है। बीते समय में क्या हुआ, क्या नहीं, इस पर चर्चा न हो,बल्कि आगे के लक्ष्यों पर बात की जानी चाहिए।
लक्ष्य आंख से ओझल न हों
पटैल बोले कि हमें हमारे लक्ष्य सदैव स्मरण होने चाहिए। गरीब कल्याण हमारा प्रथम लक्ष्य है,जिसे पूर्ण करने के लिए नि:शुल्क राशन वितरण योजना एवं आयुष्मान कार्ड का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करें तो एक के बाद हमने कई पड़ाव तय किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम इस बारे में बात करते हैं तो लगता है कि हम पीएम की प्रशंसा कर रहे हैं,जबकि ऐसा नहीं है। पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण एवं उज्ज्वला गैस योजना ने हमारे देश की बहु-बेटियों के जीवन को अत्यधिक प्रभावित किया है,जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications