MP News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, जारी किये महत्वपूर्ण निर्देश

MP News: एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि में उपलब्ध चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपॉवर का उचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रबंध करें।

उप मुख्यमंत्री ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर आई इंदौर, स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन जबलपुर और शासकीय नर्सिंग कॉलेज में शैक्षणिक स्टाफ की पदपूर्ति की समीक्षा की। इसके साथ ही आईपीएचएस में नवीन स्वीकृत पदों चिकित्सकीय, सहायक चिकित्सकीय पद की पूर्ति की कार्ययोजना की समीक्षा कर समय सीमा में पदपूर्ति के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

mp news

विभागीय उदासीनता और लापरवाही से नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब नहीं होना चाहिए

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विज्ञप्त और अविज्ञप्त पदों की कॉलेजवार और पदवार समीक्षा की। शुक्ल ने विभागीय पत्राचार और औपचारिकताओं की पूर्ति में विलंब पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पदपूर्ति के लिए संबंधित चयन संस्थाओं से नियमित संपर्क में रहकर प्राथमिकता से औपचारिकताएँ पूर्ण की जायें। विभागीय उदासीनता और लापरवाही से नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब नहीं होना चाहिए। सीधी भर्ती, पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों की पूर्ति के लिए तदानुसार कार्रवाई करें।

अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विवेक कुमार पोरवाल, आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथोड़े, सचिव चिकित्सा शिक्षा सुरभि गुप्ता, संचालक लोक स्वास्थ्य दिनेश श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें MP News: चिकित्सकीय सेवाओं की व्यवस्था का होगा डिजिटलीकरण, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिए निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+