MP News: कांग्रेस को एक और झटका 40 से अधिक कांग्रेस नेताओं को वीडी शर्मा ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ नरोत्तम मिश्रा और SC मोर्चा के लालसिंह आर्य के सामने भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ बी भारती ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
इसके अलावा कांग्रेस के रायसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवरलाल पटेल, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिभा शुक्ला सहित 40 से अधिक सरपंच, पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

हम सब मिलकर 2047 तक भारत को विकसित बनाएंगे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश और प्रदेश के लोगों का विश्वास है कि बूथ स्तर तक कांग्रेस व अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी एक परिवार है, परिवार का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग समाज और देश सेवा के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं। आज पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का मैं भाजपा परिवार स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर कार्य कर रहे हैं। हम सब मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित भारत बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।
कांग्रेस ने अजा, अजजा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया : डॉ बी भारती
भाजपा में शामिल होने के बाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ बी भारती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक देश और प्रदेश में शासन किया है, लेकिन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोई कार्य नहीं किया। कांग्रेस ने अजा और अजजा वर्ग को सिर्फ वोट बैंक समझा है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं वह कोई नहीं कर सकता। भाजपा सरकारें दलितों एवं गरीबों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही हैं, इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं।












Click it and Unblock the Notifications