Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने जीता लोगों का दिल, भीषण गर्मी से राहत दिलाने यात्रियों को बांटी छाछ

Indore News: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मध्यभारत में भी सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में आगामी दो दिन के लिए गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है। लोगों को हिदयात दी गई है कि इस भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतें।

इस बीच मंगलवार को 'नौतपा' के चौथे दिन गर्मी से राहत दिलाने के लिए भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कुछ ऐसा काम किया कि लोगो के चहरे खिल उठे।

mp news jpg

दरअसल रमेश मेंदोला ने तेज गर्मी से परेशान यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पने समर्थकों के साथ मिलकर एक छोटी सी कोशिश की। उन्होंने कुलकर्णी नगर चौराहे पर सिटी बस में यात्रा करने वाले लोगों को छाछ बांट कर गर्मी से निजात दिलाने का प्रयास किया। इस दौरान बीजेपी विधायक ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की है।

इंदौर विधायक रमेश मेंदोला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'सूरज अब हमारे इंदौर में भी आग बरसा रहा है। सूरज के इस तीखे तेवर से परेशान लोगों को राहत देने के लिए आज अपने साथियों के साथ मिलकर एक छोटी सी कोशिश की। कुलकर्णी नगर चौराहे पर और सिटी बस में सफर करने वाले लोगों को ठंडाई और छाछ वितरित की।

ज्ञात हो कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 46 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार , प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तरी भाग भी बेहद गर्म है। आगामी सप्ताह में भी यही स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें MP News: अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बढ़ेगी सख्ती, सीएम मोहन यादव ने जारी किये निर्देश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+