MP News: अशोकनगर खुलेगा मेडिकल कॉलेज, सिंधिया की मांग पर घोषणा कर सकते हैं सीएम मोहन यादव
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अशोकनगर में मेडिकल कॉलेज और कृषि महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा कर सकते हैं। भाजपा ही बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्राचार के माध्यम से यह मांग रखी है।
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सीएम मोहन यादव को पत्र भेजा है। सिंधिया ने अपने पत्र में लिखा है कि अशोकनगर में मेडिकल कॉलेज ना होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय को जनता की पुरानी मांग बताते हुए 50 करोड़ का बजट जारी करने का आग्रह किया है।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का प्रथम पूर्ण बजट 3 जुलाई को पेश होने जा रहा है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट से पूर्व देवड़ा ने बजट से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए कहा कि एमपी का आगामी वाला बजट जनता का और जनता के लिए होगा।
यह भी पढ़ें MP News: मध्य प्रदेश में अपना टैक्स खुद भरेंगे मंत्री, मोहन यादव कैबिनट ने पास किया नियम












Click it and Unblock the Notifications