खेल विभाग की गतिविधियों की एमपी मंत्री सारंग ने समीक्षा बैठक, कहा- युवाओं को योग से भी जोड़ें
MP News: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेलों में युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने खेल अधोसंरचना में नवाचार पर भी जोर दिया। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज घाटे भी शामिल हुईं।
मंत्री सारंग ने खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्ययोजना के लिए दिशा-निर्देश दिए तथा योग दिवस पर युवाओं को योग से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने युवा गतिविधियों और खेलों पर ध्यान देने को कहा।

मंत्री सारंग ने युवा खिलाड़ियों में टीम भावना विकसित करने के लिए सामूहिक खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने ओरिएंटेशन कार्यक्रमों का आह्वान किया और हर विकास खंड में स्टेडियम बनाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर काम करने का सुझाव दिया।
मंत्री सारंग ने खेल स्टेडियमों में पर्याप्त कोच और उचित रख-रखाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नए प्रोत्साहन नियम, मान्यता नियम, बजट, खेल अकादमी, पुरस्कार और अन्य खेल गतिविधियों की समीक्षा की।












Click it and Unblock the Notifications