ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थियों का हो रहा शत प्रतिशत प्लेसमेंट, राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा

MP News: संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थियों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हो रहा है। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने यह बात ग्लोबल स्किल्स पार्क के छटवें बैच के विद्यार्थियों को विभिन्न कम्पनियों के नियुक्ति पत्र देते हुए कही।

मंत्री गौतम टेटवाल कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क और आईटीआई के माध्यम से कौशल युक्त-बेरोजगार मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा। कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से ग्रामीण क्षेत्र में छिपे हुनर का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना में परम्परागत व्यवसायों से जुड़े युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए लोन भी दिलाया जायेगा।

MP Minister Gotam Tetwal

सरकार का प्रयास है कि युवा अब नौकरी के लिए नहीं भटके। मंत्री टेटवाल ने कहा कि भारत विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश कौशल विकास परियोजना के तहत 10 नए आईटीआई खोले जायेंगे। मंत्री टेटवाल ने कहा कि ग्लोबल स्किल्स पार्क के विद्यार्थी जहां भी जाएंगे, वहां नाम रोशन करेंगे।

मंत्री टेटवाल ने ट्रेनर आकाश तिवारी और कमलेश प्रसाद को बेस्ट ट्रेनर अवार्ड प्रदान किया। उन्होंने बेस्ट आउटगोइंग अवार्ड अभिषेक मालवीय और अब्दुल तारिक वारसी को प्रदान किया। उल्लेखनीय उपलब्धी हासिल करने वाल विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र वितरित किए। मंत्री टेटवाल ने नियोक्ताओं को भी सम्मानित किया।

ग्लोबल स्किल्स पार्क के सीनियर डायरेक्टर शमीमुद्दीन ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के कुछ पार्ट्स भी ग्लोबल स्किल्स पार्क में बनेंगे। यहां से निकले छात्र विभिन्न कम्पनियों में बेहतर काम कर रहे है। ग्लोबल स्किल्स पार्क के सीईओ रामरामालिंगम ने कहा कि जिंदगी में कभी सीखना नहीं छोड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+