MP Lok sabha Chunav: आदिवासी 3 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का फोकस, PM मोदी की सभा से भाजपाई उत्साहित
Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों देवास उज्जैन मंदसौर रतलाम झाबुआ धार इंदौर खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों पर 23 मई को वोट डाले जाएंगे।
इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाएं हो चुकी है। उनकी सभा में उमड़े जन से लाभ को देखकर भाजपा के नेता उत्साहित हैं और उन्हें लग रहा है कि परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। वहीं राहुल गांधी भी इस क्षेत्र में दो सभाएं कर चुके हैं भाजपा और कांग्रेस तीनों ही आदिवासी बाहुल्य झाबुआ, धार और खरगोन सीट पर फोकस कर रहे हैं।

झाबुआ लोकसभा सीट पर बीजेपी की अनीता नगर सिंह चौहान और कांग्रेस के कांजीलाल भूरिया के बीच सीधा मुकाबला स्थित पर कुल 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाई धार में भाजपा की सावित्री ठाकुर कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल के बीच सीधी टक्कर है। वही खरगोन में भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र पटेल हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व लाल खाते के बीच मुकाबला है।
पीएम मोदी और राहुल गांधी की हो चुकी है सभाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खरगोन और धार में जनसभा हुई थी जिसमें बड़ी संख्या में जनता शामिल हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने इन सभाओं में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया था और बताया था कि भाजपा कितनी आदिवासी हितेषी है। उन्होंने यह भी बताया था कि किस तरह से कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ छलावा किया है इधर कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की सभा खरगोन जिले में करवाई थी उन्होंने भाजपा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी।
दिग्विजय सिंह शुक्रवार को खरगोन लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार पोरलाल खरते के समर्थन में प्रचार करेंगे। उन्होंने सुबह बड़वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की है। इसके बाद वे अंजराड़ा, ओसाड़ा, बमनाली फाटे, आवली, सावरीयापानी, बोकराटा, गंधावल, राजपुर में नुक्कड़ सभा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications