क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अभिषेक बच्चन? मध्य प्रदेश की इस सीट से चर्चा तेज

Abhishek Bachchan News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों की बीच सीट बंटवारा भी हो गया है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में 28 और सपा एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन के बेटे अभिषेक बच्‍चन को लेकर अचानक राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी अभिषेक बच्चन को उम्मीदवार बना सकती है। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक 2024 के चुनावी रण में खजुराहो लोकसभा की धरती पर ताल ठोंक सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Abhishek Bachchan News

अब जब अभिषेक के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल पड़ी है तो राजनीतिक पंडितों की नजऱें आने वाले समय के बारे में खजुराहो से मिलने वाले संकेतों को ढूंढने में लग गई हैं।

हालांकि समाजवादी पार्टी के स्‍थानीय नेता अभिषेक की दावेदारी को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि इस बारे में जो भी निर्णय लेना होगा वो राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ही लेंगे।

उम्मीदवार को लेकर सोशल मीडिया में वायरल

कमलेश यादव नमक यूजर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि 'मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा से समाजवादी पार्टी से फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन प्रत्याशी हो सकते हैं। इसके साथ ही पोस्ट में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और जूनियर बच्चन को टैग भी किया गया है।

हालांकि अभी समाजवादी पार्टी के द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब देखने वाली यह बात होगी अगर यह पोस्ट वास्तव में सच है। तो लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजरे टिक जाएगी। गौरतलब है खजुराहो सीट से भाजपा ने एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पर विश्वास जताया है।

लेकिन अभिषेक की दावेदारी की चर्चाओं को बल देते हुए कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उनकी मां जया बच्‍चन समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद हैं। पिछले वर्षों में वह पार्टी के मंचों से और संसद में बीजेपी के खिलाफ अक्रामक स्‍टैंड लेती रही हैं।

अब जब 2024 का रण करीब है तो समाजवादी पार्टी इसे कमबैक का बड़ा मौका मानकर चल रही है। पार्टी के लिए यह मध्य प्रदेश में उसके भविष्‍य का भी सवाल है। लिहाजा, अखिलेश की कोशिश अपने हर हथियार को आजमाने की होगी। वह खजुराहो सीट पर उम्‍मीदवार तय करने में बड़ी सावधानी बरतेंगे ऐसा कहा जा रहा है। खजुराहो लोकसभा सीट से सेलीब्रेटीज को उतारकर वह सपा का माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

अभिषेक की दावेदारी को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी नेतृत्‍व अंदर ही अंदर इसकी सम्‍भावनाएं तलाश रहा है। फिलहाल कुछ प्रमुख पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+