Thailand टूर पर गए एमपी खंडवा के डॉक्टर समेत 2 की मौत, समुद्र में डूबने से हुआ हादसा, शव भारत लाए जाएंगे

Thailand: थाईलैंड घूमने गए एमपी के खंडवा सीएमएचओ ओपी जुगतावत के डॉक्टर बेटे और अन्य एक युवक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। मृतक डॉक्टर स्किन और हेयर स्पेशस्लिट था। यह खबर सुनते ही डॉक्टर का परिवार गम में डूब गया। मृतकों के शव भारत रवाना हो गए हैं।

खंडवा एसपी ने बताया कि डॉ. जुगतावत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटे सागर, अपने छोटे भाई मयूर के दोस्तों के साथ बीते सप्ताह थाईलैंड घूमने गया था। इसी दौरान उनका मंगलवार को समुद्र तट जाने का प्लान हुआ। डॉ. सागर और दोस्त वहां नहाने लगे। तभी तेज लहरें सागर और अन्य एक युवक को गहरे पानी में बहा ले गई।

जिससे दोनों युवक डूब गए और उनकी मौत गई। मृतकों के अन्य साथियों के बचाव के सभी प्रयास असफल रहे। इसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन की मदद से शव निकलवाए गए। मृतक के दोस्तों और थाईलैंड प्रशासन ने खंडवा में डॉ. ओपी जुगतावत को खबर दी। इस सूचना पर डॉ. जुगतावत को भरोसा ही नहीं।

MP-Khandwas-doctor-on-Thailand-tou-death

डॉ. जुगतावत का कहना है कि एक दिन पहले सागर से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। थाईलैंड टूर की वह खूब तारीफ कर रहा था। अगले दिन यानि मंगलवार को सी-बीच जाने की भी बात बताई थी। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी दुःख का पहाड़ फूट पड़ा।

इस खबर से खंडवा के चिकित्सा जगत और प्रशासनिक खेमे में शोक है। दोनों मृतकों के शव थाईलैंड के अस्पताल में रखवाए गए हैं। बुधवार को पीएम और एमबेसी से क्लिरेंस मिलने के बाद शवों को भारत रवाना किया जाएगा। मृतक डॉक्टर सागर की एक बेटी है। बीते सप्ताह ही उसका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया था। सागर अपनी मां से यह कहते हुए थाईलैंड गया था कि वह बोर हो रहा हैं। इंडिया के बाहर घूमने का उसका दिल कर रहा है, इसलिए थाईलैंड जा रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+