सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस का विरोध, MP के गृहमंत्री का तंज, कहा- 'ये तो होना ही था'

भोपाल, 21 जुलाई। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी कार्यालय में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ जारी है। ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। वहीं,सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन भी किया जा रहा है। खबर है कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अजय माकन और अन्य को हिरासत में भी लिया गया है। इसी बीच कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है।

Narottam mishra

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूछताछ को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अपराध को उत्सव कैसे बनाया जाए, ये आप कांग्रेस से सीखो? थानेदार ने बुलाया है। भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में जाकर सच-सच बता देना चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पहले युवराज ईडी कार्यालय गए थे, तब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आए थे और अब राजमाता गईं हैं, तो कार्यकर्ता रोड पर आए हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोधिया गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि अगर आप गलत हैं, तो मीडिया के सामने कह दें कि हम गलत हैं? ऐसे में सोनिया गांधी को जाकर पूरी बात बतानी चाहिए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोध भी नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि मैं कह रहा हूं कि अगर अपराध को उत्सव बनाना है तो कांग्रेस से कोई सीख सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव पर भी गृहमंत्री ने दिया बयान
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद आज वह ऐतिहासिक पल आ गया है ,जब जनजातीय समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने जा रही हैं।

MP निकाय चुनाव में जीत पर भी दिया बयान
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत ‌चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि केंद्र की प्रधानमंत्री और प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के गरीब, वंचित वर्ग और किसानों को मिला रहा है। यही वजह है कि निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को जिताया है।

ये भी पढ़ें- CM शिवराज ने कांग्रेस की जीत को बताया अधूरी जीत, कहां- कांग्रेस जितनी जगह जीती है, वह जीत उनकी पूरी नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+