CM शिवराज ने कांग्रेस की जीत को बताया अधूरी जीत, कहां- कांग्रेस जितनी जगह जीती है, वह जीत उनकी पूरी नहीं

नगरी निकाय के दूसरे चरण के नतीजे सामने आने के बाद सीएम शिवराज ने प्रदेश कार्यालय में खुशियां मनाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितनी जगह जीती है, वह जीत उनकी पूरी नहीं, अधूरी है।

भोपाल, 20 जुलाई। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा को मिली शानदार विजय पर भोपाल के प्रदेश कार्यालय में विजयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कैबिनेट के कई मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि सबसे पहले मैं विजयी जनप्रतिनिधियों को अपनी तरफ से बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं कि जनता के कल्याण और नगरों के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर CM शिवराज ने कसा तंज

सीएम शिवराज ने प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को, संगठन की पूरी टीम को और मंत्रिमंडल के सहयोगियों को हृदय से बधाई देता हूं। सब ने घनघोर परिश्रम किया और इसी परिश्रम का परिणाम है कि चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक आये हैं। अगर संपूर्ण चुनाव परिणाम देखें तो भारतीय जनता पार्टी को जनता ने ऐतिहासिक समर्थन दिया है। हर जिले में अलग-अलग अंचल में भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता मिली है। हम 16 में से 9 में मेयर जीते हैं, जहां कांग्रेस के मेयर जीते हैं, वहां भी पार्षदों में भारतीय जनता पार्टी को जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला है। जहां हम नहीं जीते हैं, वहां भी जनता ने कमल के फूल का बटन दबाया है और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी रही है।

सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जितनी जगह जीती है, वह जीत उनकी पूरी नहीं, अधूरी है; उस जीत में भारतीय जनता पार्टी का भी बड़ा हिस्सा है। नगर निगम के परिणाम अगर देखें तो भारतीय जनता पार्टी के लिए संतोषजनक है, लेकिन नगरपालिका के परिणामों में चमत्कार हुआ है। सन 1985 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के नाते काम कर रहा हूं। नगर पालिका और नगर परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को इतनी शानदार सफलता पहले कभी नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+