ओलंपिक में मेडल जीतने पर MP सरकार खिलाड़ी विवेक सागर को देगी एक करोड रुपए का इनाम- CM यादव
ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी है। भारतीय टीम ने 52 साल बाद लगातार दूसरी बार मेडल जीता है। इस उपलब्धि पर हॉकी टीम में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मध्य प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपए का इनाम देगी।
सीएम यादव ने विवेक सागर से वीडियो कॉल पर बात की। उन्हें बधाई दी और एक करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

बता दे भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। इस जीत के बाद टीम इंडिया को पुरस्कार राशि की घोषणा की गई, जिसमें ओडिशा सरकार ने पुरस्कार राशि का ऐलान किया।
अब, मध्य प्रदेश सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने टीम इंडिया के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद के लिए 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है।

टीम इंडिया ने ओलंपिक्स में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है और 52 सालों में ऐसा कारनामा किया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की झड़ी लग गई है। विशेष रूप से, मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने की है। उन्होंने विवेक से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम यादन ने एक्स पर लिखा, ''पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्य प्रदेश के गौरव श्री विवेक सागर प्रसाद जी को वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।''












Click it and Unblock the Notifications