MP में मिलेगा सरकारी योजना के लिए सर्वे, कब आएगा आपका नंबर, जानिए
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 11 दिसम्बर 2024 से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान प्रारंभ हो गया है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक चलाया जायेगा।
इस अभियान के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में शिविर लगाये जायेंगे तथा केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पाने से शेष रह गये पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें हितलाभों का वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में 45 हितग्राही मूलक योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जायेगा तथा आमजनों से जुड़ी 63 शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा। इसके लिए जिले में घर-घर जाकर सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है।
13 दिसंबर को मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत भीकनगाव के ग्राम पंचायत रेहगाव में सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया। इसमें सरपंच, उप सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं पंचायत के सर्वे दल एव समाजसेवियों द्वारा घर घर जाकर पता लगाया जा रहा है कि पात्रता होने के बाद भी परिवार का कोई व्यक्ति शासन की योजना के लाभ से वंचित तो नहीं है।
ग्राम रेहगांव के सर्वे में सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, उप सरपंच सुभाष यादव, पंचायत सचिव राजाराम डावर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वैष्णवी यादव एवं समाज सेवी ओंकार यादव, रोजगार सहायक सुभाष आशरदे आदि शामिल थे।
पंचायत मंत्री ने कही ये बात
मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित जावरा कम्पाउण्ड स्थित भाजपा कार्यालय पर मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल पूर्ण होने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया।
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि, अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore: विकास के ट्रैक पर रफ्तार भरेगा इंदौर, MIC बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी












Click it and Unblock the Notifications