मध्‍यप्रदेश सरकार किसानों के लिए खोल रही है कैंटीन जहां सम्मान कार्ड से मिलेगा सस्‍ता सामान

भोपाल। मध्‍यप्रदेश सरकार लगातार प्रदेश की जनता और हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्‍न योजनाएं लागू कर रही है। वहीं मध्‍यप्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री कल्याण योजना के माध्यम से 4000 रुपए प्रतिवर्ष देने जा रही है। मध्‍य प्रदेश सरकार ने किसानों को 'सम्मान कार्ड' देगी। इसके बाद किसान मंडियों के स्‍टोर से दैनिक उपयोगी की वस्‍तुएं और कृषि संबंधी सामग्री उचित दाम पर खरीद सकेंगे।

farmer

सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे ये 'सम्मान कार्ड' किसानों के सभी बैंक खातों और आधार नंबर से लिंक होंगे। ये कार्ड मिलिट्री कैंटीन के तर्ज पर तैयार किया है। जैसे सेना के सैनिक कैंटीन से सरकार की कैंटीन में सब्सिडाइज दाम पर सामान खरीदते हुए उसी तरह इस कार्ड से किसानों को भी उचित मूल्‍य पर सामान मिलेगा।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष से 'सम्मान कार्ड' देना आरंभ कर दिया जाएगा और मंडियों में किसानों के लिए लगने वाले स्‍टोर और बाजार भी शुरू कर दिए जाएंगे। सरकार इस योजना के लिए मंडी बोर्ड गठित कर रही है। सरकार किसानों को एक ही स्‍थान पर सभी सामग्रियां उपलब्ध करवाने के लिए मंडियों में कृषक बाजार बनवा रही है। फिलहाल सरकार मंडियों का चयन कर रही है ताकि इन बाजारें के लिए पर्याप्‍त स्‍थान मिल सके। इतना ही नहीं किसानों के लिए मंडियों में एयरकूल्ड विश्राम-गृह बनाए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री के अनुसार‍ फिलहाल ये सुविधा अभी संयुक्त खाते होने से किसान सम्मान निधि का लाभ परिवार में एक ही व्यक्ति को मिल सकेगा। जो परिवार वास्तव में अलग होकर रह रहे हैं ऐसे परिवारों के अलग-अलग खाते तैयार कराकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में केंद्र सरकार किसानों को 3 किश्तों में सालाना 6000 रुपये की धनराशि दे रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कल्याण योजना जो शुरू की है उसमें किसानों को 2 किश्तों में सालाना 4000 रुपए दिए जा रहे है। ऐसे किसानों को साल में 10,000 रुपए की राशि केंद्र व राज्य सरकार से इन योजनाओं के तहत मिल रही है।

https://hindi.oneindia.com/photos/alanna-panday-sexy-pictures-oi60540.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+