MP News: छह माह बाद भी सरकार ने महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं किए- कांग्रेस नेता विभा पटेल
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आज महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्षों, प्रदेश कार्यसमिति की आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने प्रदेश की छह माह की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पर्ची से बनी डॉ मोहन यादव सरकार ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया, जबकि उनके कार्यकाल को 180 दिन बीत चुके हैं।
भाजपा सरकार द्वारा किए वादे के मुताबिक न तो लाड़ली बहनों राशि बढ़ाई गई और दो लाख लाड़ली बहनों को अब तक योजना में शामिल भी नहीं किया गया। प्रदेश के किसी न किसी जिले से महिला उत्पीड़न की शिकायतें रोज सुनने को मिल रही हैं। पीड़िताओं को न्याय दिलाने की अपेक्षा अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार। इतना ही नहीं सरकार ने टॉपर छात्रों-छात्राओं के खाते में लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए की राशि भी अभी तक ट्रांसफर नहीं की है।

पटेल ने लाड़ली लक्ष्मी योजना और बालिकाओ के खाते में राशि भेजने की बात पर कहा कि चुनाव निपटने के बाद अब सरकार की मंशा उनके खातों में राशि डालने की नहीं है, इतना ही नहीं वादे के मुताबिक रसोई गैस सिलेंडर पर लाड़ली बहनों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा है। महिला विरोधी राज्य सरकार की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महिला कांग्रेस आगे की रणनीति तय कर महिलाओं को न्याय दिलाने पूरी ताकत के साथ विपक्ष की भूमिका निभाने महिलाओं के बीच जायेंगी और मोहन यादव सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। महिला अत्याचार के खिलाफ जन आंदोलन करेंगे। युवतियों और किशोरियों की जन समस्याओं को लेकर लड़ेंगे। बैठक में तय हुआ कि जिन जिलों में महिला कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से खड़ा नहीं हुआ है, उसे प्रभावी रूप में खड़ा किया जाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

विभा पटेल ने सभी जिलाध्यक्षोें को निर्देश दिए कि वे जिले की बैठक माह के पहले या दूसरे सप्ताह में आवश्यक रूप से करायें, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से बुलाया जाए। जिसकी रिपोर्ट भी माह के हर तीसरे सप्ताह में प्रदेश महिला कांग्रेस को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। जिन जिलों में अब तक प्रियदशिर्नी (17 से 21 वर्ष) का गठन नहीं हुआ है, उसे शीघ्र ही करें।
विभा पटेल ने महिलाओं से सामाजिक सरोकार के चलते संगठन की गतिविधि बढ़ाने की मंशा से महिलाओं को जोड़ने के लिए रंगोली, मेहंदी जैसी स्पर्धा का आयोजन भी करने के निर्देश दिये हैं। विभा पटेल ने महिला पदािधकािरयों से जिलों में पूर्व महिला पार्षद, पूर्व महिला सरपंच, जिला एवं जनपद पंचायत की पूर्व महिला सदस्य, सामाजिक एवं रचनात्मक संगठनों में सक्रिय महिलाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में लोकसभा संसदीय क्षेत्र प्रभारी, कार्यसमिति पदाधिकारी, सदस्य, जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष आदि सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी राजलक्ष्मी नायक, संतोष कंसाना, शीतल मालवीय, अंजू जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा, दीपिका राणा, शहाना हसन एवं विभिन्न जिलों की अध्यक्ष समेत विशेष आमत्रिंत सदस्य उपस्थित थीं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications