MP News: इस जिले में इतने दिनों तक बंद रहेगी बिजली, आदेश जारी
मध्य प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है, जहां लगातार गर्मी बढ़ने के साथ-साथ विद्युत कटौती हो रही है। वहीं अब एक बार फिर मेंटेनेंस के कारण विद्युत कटौती को लेकर आदेश जारी किया गया है, जहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव में कुछ दिनों तक बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है।
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी संचा./संधा. जुन्नारदेव के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि, संचा/संधा संभाग जुन्नारदेव के अंतर्गत 33 के.व्ही. एवं 11 के.व्ही. फीडरों पर संधारण कार्य संपादन किये जाने के कारण 09 से 20 अप्रैल 2025 तक संचा/संधा संभाग जुन्नारदेव के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रात: 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।

फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी
उन्होंने बताया कि, 09 अप्रैल 2025 को जुन्नारदेव संभाग के अन्तर्गत आने वाले 33 के.व्ही. पनारा फीडर से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों, 11 अप्रैल 2025 को 33 के.व्ही. करन पिपरिया फीडर से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों, 12 अप्रैल 2025 को 33 के.व्ही. चांदामेटा फीडर से निकलने वाले 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र सुकरी, करनपिपरिया एवं तामिया उपसंभाग के 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र तामिया, छिन्दी एवं कुंआबादला से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों, 13 अप्रैल 2025 को 33 के.व्ही. सारणी फीडर से निकलने वाले 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र डब्ल्यूसीएल झरना, रामपुर एवं डब्ल्यूसीएल रामपुर से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों, 15 अप्रैल 2025 को 33 के.व्ही. उमरघोड फीडर से निकलने वाले 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र उमरघोड एवं घानाउमरी से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों, 16 अप्रैल 2025 को 33 के.व्ही. नंदन फीडर से निकलने वाले 33/11 के.व्ही. उपेन्द्र नंदन डब्ल्यूसीएम एवं दमुआ से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों।
17 अप्रैल 2025 को 33 के.व्ही. नवेगांव फीडर से निकलने वाले 33/11 के.व्ही. उपेन्द्र नवेगांव एवं बरेलीपार से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों एवं 20 अप्रैल 2025 को 33 के.व्ही. सारणी फीडर से निकलने वाले 33/11 के.व्ही. उपेन्द्र डब्ल्यूसीएल झरना, रामपुर एवं डब्ल्यूसीएल रामपुर से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP News: 2 बड़ी सड़कों की मिली सौगात, इन जिलों का विकास पकड़ेगा रफ्तार












Click it and Unblock the Notifications