MP Election Results: वो सीटें जहां बढ़ी धड़कनें, कहीं कांटे की टक्कर, तो कहीं एकतरफा मुकाबला
मध्य प्रदेश में कुछ ऐसी सीटें भी थीं जहां के मुकाबलों ने प्रत्याशियों की धड़कने अंतिम दौर में बढ़ा दीं। जबकि कुछ सीटों भारी अंतर से जीत हुई। यहां शुरुआत से ही मुकाबला एकतरफा दिखा। बीजेपी अपनी सत्ता बरकरार रखने में सफल हुई है। वहीं शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के साथ बीजेपी को कुर्सी से दूर करने वादा काम नहीं आया। मतगणना शुरू से लेकर अंत तक बीजेपी की बढ़त कायम रही। इस बीच कुछ ऐसी सीटें भी थीं जहां के मुकाबलों ने प्रत्याशियों की धड़कने अंतिम दौर में बढ़ा दीं। जबकि कुछ सीटों भारी अंतर से जीत हुई। यहां शुरुआत से ही मुकाबला एकतरफा दिखा।

खंडवा की चारों सीटें भाजपा के खाते में जरूर आईं लेकिन दो सीटें ऐसी थी, जहां बेहद दिलचस्प मुकाबला था। इसमें मान्धाता सीट तो धड़कने बढ़ाने वाली थी, जहां बीजेपी प्रत्याशी नारायण पटेल ने महज 774 वोटों से जीत दर्ज की। ये सबसे कम अंतर की जीत थी। जबकि यहां सबसे बड़ी जीत जीत हरसूद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विजय शाह ने दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को साठ हजार से अधिक मतों से हराया। विजय शाह इस सीट से लगातारआठवीं बार जीते हैं।
कौन हैं नारायण पटेल?
नारायण पटेल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव जीते थे। इसे बाद वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। उपचुनाव में बीजेपी ने पटेल पर दांव खेला और बीजेपी की परीक्षा में वे सफल हुए। हालांकि इस सीट पर नारायण पटेल को टिकट देकर पार्टी ने एक रिस्क भी लिया। इसके लिए बीजेपी को सिटिंग एमएलए राम दांगोरे का टिकट काटना पड़ा। लेकि इस मौके को भुनाने में नारायण पटेल पूरी तरह कामयाब हुए। उन्होंने उपचुनाव में 22 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। लेकिन इस बार उन्हें कड़ी टक्कर मिली।
वहीं पंधाना सीट पर शुरुआत रुझानों में कड़ी टक्कर देखी गई। शुरुआती दो राऊंड में कांग्रेस ने 1704 मतों की बढ़त भी ली थी। लेकिन बाद में बीजेपी की छाया मोरे ने कांग्रेस की रुपाली बारे को 28 हजार 984 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि खंडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की कंचन मुकेश तनवे ने कांग्रेस के कुंदन मालवीय को 37 हजार 930 मतों से हराया। कंचन को बीजेपी ने यहां से तीन बार से विधायक रहे देवेंद्र वर्मा का टिकट काटकर मौका दिया था।












Click it and Unblock the Notifications