MP Election: फलौदी सट्टा बाजार से कांग्रेसी खेमा दुखी,BJP को 115 से 117 और कांग्रेस को 114 से 116 सीटें दे रहा
Phalodi Satta Market: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में सट्टा की एंट्री हो गई है। फलौदी के सट्टा बाजार ने भाजपा के 115 से 117 सीटें जीतने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस के पक्ष में 114-116 सीटें दी गई हैं। एमपी में भाजपा का सरकार बनाने का 1 रुपया और कांग्रेस के सरकार बनाने का भाव 1.25 रुपया चल रहा हैं।
मध्य प्रदेश में चुनावों के दौरान राजस्थान के जोधपुर जिले का फलौदी का सट्टा बाजार सटीक आंकलन करता आया है। ऐसा माना जाता है कि फलोदी सट्टे बाजार का आंकलन काफी हद तक सही होता है।

हाल ही में सट्टा बाजार के एक सटोरिये ने एक नेशनल टीवी चैनल की रिपोर्टर से बात की। इस बातचीत में सटोरिये ने बताया कि सट्टा बाजार में भाजपा का भाव 1 रुपया का चल रहा है जबकि कांग्रेस का भाव 1.25 रुपए चल रहा है। ध्यान रहे कि जिसका भाव जितना कम होता है, वह उतना ही ज्यादा मजबूत स्थिति में होता है।
सटोरियों के मुताबिक सट्टा बाजार भाजपा को 115 से 117 सीटें जीतने का दावा कर रहा है। वहीं कांग्रेस के 114-116 सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस सट्टा बाजार में भी पिछले एक सप्ताह में काफी उतार चढाव देखे गए। पिछले सप्ताह तक कांग्रेस की स्थिति कुछ अच्छी थी लेकिन मतदान के बाद भाजपा के भाव बढ़ गए हैं।वर्ल्ड कप के बाद कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो गई।
मध्य प्रदेश चुनाव के 3 दिसंबर को परिणाम आएगा। लेकिन इससे पहले कयासों और अटकलों का दौर जारी है। फलोदी सट्टा बाजार से आ रही खबरें कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा नेताओं की धड़कनें बढ़ा देता है।
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक चरण में मतदान हो चुका है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल, कांग्रेस और बीजेपी अपनी जीत के न केवल दावे कर रही हैं। बल्कि उन्हें भरोसा है कि जनता उनका साथ देखी।
(Oneindia Hindi इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है)












Click it and Unblock the Notifications