MP Election: लाडली बहना से लेकर किसान कल्याण, क्या 2023 में फिर सजायेंगे शिवराज के सिर सीएम का ताज?
Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को चुनावी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जिनमें 39 सीटों के उम्मीदवारों की सूची भाजपा ने जारी की है।
सबसे पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर भाजपा ने विपक्षी पार्टियों को पछाड़ते हुए ये संदेश दिया है कि उसकी पार्टी चुनावी रण के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सत्ता में वापसी को लेकर काफी हद तक आश्वस्त नजर आ रही है, आइए जानते हैं ऐसा क्यों?

दरअसल, भाजपा ने तय कर लिया है कि वो विपक्षी पार्टी को चुनाव में परास्त करने के लिए वर्तमान शिवराज चौहान सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का सहारा लेगी और सत्ता में वापसी करेगी।
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को सत्ता से बेदखल कर मध्य प्रदेश में सत्ता में आई भाजपा चौहान सरकार के कल्याण कार्यक्रमों विशेषकर लाडली बहना योजना को लोगों के बीच जो लोकप्रियता मिली है, जिसके बाद भाजपा का मनोबल बढ़ा है। आइए जानते हैं वो कौन सी योजनाएं हैं जिनके दम पर भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रही है।
Recommended Video
बता दें भाजपा ने लंबे समय पहले ही ये तय कर लिया था कि वो कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में कांग्रेस की फ्री योजनाओं का दांव चलने से पहले ही जनता के लिए ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू कर देगी ताकि वोटर कांग्रेस के किसी भी लालच में ना आए। ये ही वजह है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश चुनाव में अपनी पार्टी की संभावनाओं को लेकिन काफी हद तक चिंतित है।
हालांकि कांग्रेस कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश में भी चुनावी घोषणा पत्र में अपनी फ्री रेवड़ी योजना का दांव चल कर भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
'लाडली लक्ष्मी योजना'
लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गई जिसमें जन्म लेने वाली बच्चियों को पैदा होने से बड़े होने तक पढ़ाई समेत अन्य खर्च सरकार उठा रही है। इसके अलावा शिवराज सरकार ने बच्चियों की ग्रेजुएशन तक की फ्री पढ़ाई करवाने का ऐलान किया है। इस योजना में बच्ची के जन्म के समय उसके नाम के अकाउंट में 1 लाख रुपये जमा करवाए जा रहे हैं।
'लाडली बहना' स्कीम'
'लाडली बहना' स्कीम जिसके अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1200 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की सवा करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का भाजपा सरकार का लक्ष्य है। इस योजना की घोषणा शिवराज चौहान सरकार ने इसी चुनावी साल में की है।
'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना'
'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत युवा बेटे-बेटी काम सिखाया जा रहा है और साथ में वो 8 हजार से 10 हजार रुपये तक हर महीने कमा पा रहे।
महिला वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोत्तरी
वृद्धावस्था पेंशन में 600 रुपये मिल रहे थे और शिवराज चौहान सरकार ने उसमें 400 रुपये और बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद वृद्ध महिलाओं को पूरे एक हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिल रहे हैं।
किसान कल्याण योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रधानमंत्री द्वारा छह हजार दिए जाते हैं और शिवराज चौहान की सरकार ने किसान कल्याण योजना शुरू की जिसके तहत प्रदेश के किसानों को पीएम मोदी की योजना के अलावा छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
तीर्थ दर्शन योजना
शिवराज चौहान ने प्रदेश के बुजुर्गो के लिए तीर्थ दर्शन योजना की जिसमें अब हवाई यात्रा भी करवाई जाने की शुरूआत की गई है।
छात्र-छात्राओं को स्कूटी देने का ऐलान
इसके अलावा इसी साल शिवराज चौहान सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में 12वीं में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी देने का ऐलान किया है।
पांच चुनावी राज्यों में केवल मध्य प्रदेश में है भाजपा सरकार
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची के साथ छत्तीसगढ़ चुनावी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा इसलिए सजग है क्योंकि ये 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के गेम प्लान के लिए महत्वपूर्ण हैं। याद रहे 2023 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पार्टी सत्ता में है, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications