MP election 2023: वोटिंग के ठीक पहले फिर बाद, इन महिलाओं की 'खुशी से भरी गोद', यादगार बना चुनाव
MP election 2023: जब जिंदगी में आपको खुशी मिले, तो वह इसी जन्नत से कम नहीं होती। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुआ मतदान कुछ वोटर्स के लिए ऐसे लम्हे लेकर आया , जो कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। बात ऐसी गर्भवती महिलाओं की हैं, जिनके घर आई 'खुशी' इस वोटिंग प्रक्रिया से जुड़ गई।
पहला किस्सा दमोह जिले का है, जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जबेरा विधानसभा की बनवार निवासी अनामिका महोविया ने वोटिंग के एक दिन पहले ही असपताल में में बच्चे को जन्म दिया था। मतदान के दिन वह घर न जाकर सीधे पोलिंग बूथ पहुंची।
अनामिका नवजात बच्चे के साथ मतदान केंद्र पहुँची और लोकतंत्र के महापर्व की साक्षी बनी। वोट डालने के बाद अनामिका ने कहा कि वह इस दिन को ताउम्र नहीं भूलेगी। पांच साल में एक मर्तबा आने वाला यह दिन उनकी जिंदगी का विशेष दिन बन गया हैं।

इसी तरह मतदान के प्रति एक शहडोल में भी गर्भवती महिला का ऐसा जूनून देखने को मिला। जो किसी मिसाल से कम नहीं। कायम कर दी। दरअसल शहडोल जिला मुख्यालाय में रहने वाली एक गर्भवती महिला प्रसव के पहले अपने मत का प्रयोग करने की इच्छा जाहिर करते हुए पहले वोटिंग की फिर अस्पताल में गई जंहा पर इनका सीजर हुआ और सीजर के बाद इनको पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई।
शहडोल जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 20 में रहने वाले आदर्श वर्मा की पत्नी सुरभि वर्मा का सीजर होना था। लेकिन सुरभि ने अपनी पति से कहा कि वह अपना वोट डालना चाहती है उसके बाद ही सीजर कराएगी। उनकी इस बात से आदर्श ने आदर्श मानते हुए सहमति जताई और सुरभि को सबसे पहले रघुराज स्कूल परिसर स्थित बूथ पर लेकर गए और उन्होंने अपनी पत्नी सुरभि का सबसे पहले अपने मत का प्रयोग किया।
खास बात यह रही कि सुरभि ने शहडोल में पहली बार वोट किया , जिसके बाद सुरभि अपने पति के साथ जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में गई वहां पर इनका सीजर हुआ और सीजर के बाद इनको कन्या रत्न की प्राप्ति हुई । सुरभि का कहना है कि उन्हें अच्छा लग रहा है पहली बार शहडोल में वोट किया है और वोट करने के बाद ही बच्ची को जन्म दिया है । वोटिंग के प्रति उन्होंने लोगों से अपील किया कि सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। उन्होंने जागरूक मतदाता होने का परिचय दिया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications