MP election 2023 voting: 9 घंटे में 5 करोड़ 60 लाख वोटर्स एमपी के 2533 प्रत्याशियों की खींचेंगे भाग्य रेखा
MP election 2023 voting: मप्र की सभी 230 और छत्तीसगढ़ की शेष बची 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। मप्र में सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। इस बार विधानसभा चुनाव में मप्र में पांच करोड़ 60 लाख मतदाता मतदान करेंगे। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे।
दो नवंबर को नामांकन वापसी के बाद से सभी दलों के बड़े नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं शुरू कर दी थीं। इसमें हर अंचल में मतदाताओं को साधने की कोशिश की गई। आपको बता दें कि पिछले पांच साल में मध्य प्रदेश में 25 लाख मतदाता बढ़े हैं।
मप्र की 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां सत्ता के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। मप्र में 5,60,60,925 वोटर्स कैंडिडेट की किस्मत का फैसला तय करेंगे। इसमें 2,88,25,607 पुरुष, 2,72,33,945 महिलाएं और 1,373 थर्ड जेंडर हैं। राज्य के 2,049 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी।

इन दिग्गजों की साख लगी दाव पर
प्रदेश के कई सीटें ऐसी है जहां भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज मैदान में है। दिग्गजों के मैदान होने के कारण सभी सीटें वीआईपी हो गई है। वीआईपी सीटों में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें सीहोर जिले की बुधनी में मुख्यमंत्री शिवराज मैदान में है तो छिंदवाड़ा में पीसीसी चीफ कमलनाथ उम्मीदवार हैं। इनके अलावा प्रदेश के दिमनी से केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर से प्रत्याशी है।
वहीं इंदौर-एक नंबर विधानसभा से भाजपाके राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय, लहार से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह चुनावी मैदान में है। राघौगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, तो दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, रहली से भाजपाके दिग्गज नेता गोपाल भार्गव, जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह चुनावी मैदान में है। निवास विधानसभा से केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राऊ से कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, खुरई से शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सुरखी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे करीबी गोविंद सिंह मौदान में है।
भोपाल उत्तर प्रदेश के एक मात्र सीट जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है।सीधी से सांसद रीती पाठक, गाडरवारा से सांसद राव उदय प्रताप भाजपाउम्मीदवार है। सतना से सांसद गणेश सिंह भाजपासे चुनावी मैदान में है। चुरहट से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह मैदान में है। सिहावल से कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल और डिंडौरी से कांग्रेस ईसीई सदस्य ओमकार मरकाम चुनावी मैदान में है।
इनकी भी अग्निपरीक्षा
मप्र के चुनाव में जहां दिग्गज प्रत्याशियों के भाग्य पर आज मतदाता मोहर लगाएंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी परीक्षा होगी। 37 दिन चला प्रचार बंटाढार-कुर्ता फाड़ बनाम भ्रष्टाचार और जातिगत जनगणना वाला रहा। भाजपा ने गांधी, दिग्विजय और कमलनाथ परिवार पर फोकस किया। बीच में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के कथित वायरल वीडियो को बड़े हथियार के रूप में उपयोग किया। महाभारत के पात्रों- पांडव, कौरव, धृतराष्ट्र के सहारे बड़ी-बड़ी बातें कही गईं। भाजपा के तीन बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने 50 सभाएं कीं। मोदी ने आदिवासी बहुल जिलों में ज्यादा फोकस किया। कांग्रेस के स्टार कैंपेनर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े ने 24 जनसभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications