MP election 2023: सागर की 8 सीटों में रहली में सबसे ज्यादा वोटिंग, शहर की सीट फिर फिसड्डी
MP election 2023: मध्य प्रदेश में सागर जिले की आठ विधानसभाओं में को मिलाकर 75.86 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमे सबसे ज्यादा मतदान सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में 79.82 रहा। जबकि सबसे कम मतदान सागर विधानसभा क्षेत्र में 66.73 रहा।
जिले में महिलाओं ने भी मतदान में बड़ चड़कर हिस्सा लिया जिसमे पुरषों ने 81.9 खुरई एवम रहली में रहा तो वही महिलाओं ने 77.5 प्रतिशत रहली में सबसे ज्यादा रहा।जिसमे सबसे ज्यादा महिलाओं ने मतदान रहली विधानसभा में तो वही सबसे कम सागर विधानसभा में किया।

आपको बता दे की सागर जिले की कुल आठ विधानसभा क्षेत्र में जिसमे बीना विधानसभा में 74.92 प्रतिशत,खुरई में 79.16 प्रतिशत,सुरखी में 75.88 ,देवरी विधानसभा क्षेत्र में 79.00,रहली में 79.78, नरयावली में 70.43,सागर में 66.73 जबकि बंडा में 77.16 प्रतिशत मतदान रहा।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications