MP Election 2023: ‘कांग्रेस समस्या का नाम है', चुनावी सभा में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
MP Election 2023: बुलडोजर सीएम के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में पहुंचे। बतौर स्टार प्रचार उन्होंने निवाड़ी, नरसिंहपुर समेत कई जगहों पर सभाएं की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
योगी बोले कि मध्य प्रदेश में 20 साल की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने यहां की कायाकल्प को बदलने का प्रयास किया है। आज मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से उभर कर के एक विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर हुआ है।
अब जब डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 9 -10 वर्षों में बदलकर दिखाया है। हर घर में शौचालय हो यह कांग्रेस भी तो कर सकती थी, यह उनके समय में भी हो सकता था, यह भाजपा की सरकार ने कर दिखाया, हर गरीब को राशन की सुविधा मिले।

समस्या मतलब कांग्रेस..
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश और प्रदेश में शासन किया, लेकिन गरीब उनके एजेंडे में नहीं थे। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया। क्योंकि कांग्रेस समस्या का नाम है। अंतर साफ है एक समस्या है एक समाधान है, कांग्रेस समस्या है। इतना ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद कांग्रेस की देन है, नक्सलवाद कांग्रेस की देन है, उग्रवाद कांग्रेस की देन है, भ्रष्टाचारी कांग्रेस की देन है, विकास के कार्यों में बैरियर बनना कांग्रेस की देन, इसलिए कांग्रेस समस्या का नाम है और बीजेपी समाधान का नाम है। कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। जैसे ही उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई, समस्या का समाधान हुआ।
राहुल गांधी पर भी निशाना
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि राहुल केदारनाथ दर्शन करने गए हुए हैं। उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही रही है मध्य प्रदेश में और राहुल पहले ही तय कर चुके हैं कि कांग्रेस आने वाली नहीं है। इसलिए यह पहले ही दर्शन करने चले गए। वहीं उन्होंने कहा कि जो सज्जन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहे हो, चुनाव के एन वक्त पर धाम दर्शन करने जा रहे हैं, यह क्या चीज है दिखाती हैं। यह दिखाती हैं की पार्टी ना उनको गंभीरता से लेती हैं और ना ही जनता उनको गंभीरता से लेती है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications