‘राम' नाम तो महात्मा गांधी की समाधि पर भी ..’, EC में कांग्रेस की शिकायत पर BJP के सुधांशु त्रिवेदी की खरी-खरी

MP election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के वक्त बीजेपी दिग्गजों के दौरे जारी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भोपाल पहुंचे तो उन्होंने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर इलेक्शन कमीशन से शिकायत की हैं।

जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस से सवाल किया है कि 'राम' से आपत्ति है या फिर 'मंदिर' से? यदि राम से आपत्ति है तो यह शब्द महात्मा गांधी की समाधि पर लिखा है। रघुपति राघव राजाराम। कांग्रेस को बता चाहिए कि वह कह क्या रही है और कर क्या रही हैं।

mp-election-2023-congress-complains-ram-mandir-bjp-attack

त्रिवेदी बोले कि देश की जनता राम विरोध के चलते कांग्रेस से दूर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हरगिज नहीं चाहती थी कि राममंदिर विवाद सुलझे, जबकि हमारे लिए यह आस्था का विषय था और है। 1990 में मप्र से अयोध्या जा रहे कारसेवकों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की मुलायम सरकार ने झांसी से पहले अस्थाई दीवार बनवा दी थी। आज वही सपा आइएनडीआइए में सहयोगी है।

आरोप लगाया कि आज वास्तव में राममंदिर का निर्माण पूरा होते देख कांग्रेस के सीने की आग भड़क उठी है। एमपी में अब तक के चुनावी माहौल में राम मंदिर का मुद्दा शांत था। लेकिन कांग्रेस की ईसी से की गई शिकायत के बाद, बीजेपी को उलटे कांग्रेस पर प्रहार करने का मौका मिल गया हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस सुधांशु त्रिवेदी की तरह आगे आने वाले बयानों को किस अंदाज में काउंटर करती हैं।

हम धर्म की राजनीति नहीं करते
इधर बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी का बयान आया तो पीसीसी चीफ कमलनाथ भी कुरवाई में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा में यह कहने से नहीं चूके कि कांग्रेस धर्म की राजनीति नहीं करती। नाथ बोले कि यदि मैं मंदिर जाता हूं तो भाजपाइयों के पेट में दर्द होता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+