MP election 2023: सीएम शिवराज ने भरा नामांकन, बोले- ‘बुदनी आप संभालना', फिर सरकार बनने के गिनाए 3 कारण

MP election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। शिवराज अपने गृह नगर बुधनी सीट से प्रत्याशी हैं। सलकनपुर मंदिर में दर्शन कर, पत्नी साधना सिंह के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।

आत्मविश्वास से लबरेज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में एक बार बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और महिलाओं की भीड़ थी। उन्होंने जनता से कहा कि 'मैं 229 सीट पर प्रचार करने जा रहा हूं, बुधनी आप संभालना'।

 mp-election-2023-cm-shivraj-filed-nomination-in-budni

नामांकन भरने के पहले शिवराज ने अपने क्षेत्र में एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच साल प्रदेश के लिए स्वर्णिम होंगे। कांग्रेस पर भी तंज कसा। इसके साथ ही बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा कि- ' यह तो ठहरे परदेसी आज आए कल चले जाएंगे। मेरी तरह दौरा करके देख लें। मेरे साथ लोग बरसों से चले आ रहे हैं। कांग्रेस में एक बार तो मेरा श्राद्ध कर दिया था। मैंने कहा-राख के ढेर से उठकर खड़ा हो जाऊंगा। अपने प्रदेश को स्वर्ग से सुंदर बनाना है।

बुदनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान ने पहला चुनाव 1990 में लड़ा था। शिवराज सिंह चौहान को इस चुनाव में 43 हजार 948 मत प्राप्त हुए थे, जबकि कांग्रेस के हरी सिंह को 21 हजार 138 वोट मिले थे। शिवराज सिंह चौहान ने यह चुनाव 22 हजार 810 वोटों से जीता था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए 2006 के उप चुनाव में 36 हजार 525 वोटों से चुनाव जीता, 2008 के चुनाव में 41 हजार 526, 2013 के चुनाव में 84 हजार 805 और 2018 का चुनाव 58 हजार 999 मतों से जीता। अब तक 2023 में फिर से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी है। अब देखना यहा होगा कि, इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान अपना रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+