MP Election 2023: तारीख और टिकट फाइनल होते ही संतों की शरण में यहां पहुंचे सीएम शिवराज चौहान, ये बताई वजह
चुनाव की तारीख और टिकट का ऐलान होते ही शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड पहुंचे हैं। यहां शिवराज संत समाज का आशीर्वाद लेने आए हैं। शिवराज ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती तथा अन्य संतों से मुलाकात करेंगे।

मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। साथ ही चुनाव आयोग ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव एक चरण में होगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद बीजेपी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी परंपरागत सीट बुधनी विधानसभा क्षेत्र से ही टिकट दिया है।
इस बीच शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड पहुंचे हैं। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखण्ड सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्वागत किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने पर प्रत्येक बार देवभूमि पहुंचते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
शिवराज सिंह चौहान ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती तथा अन्य संतों से मुलाकात करेंगे। साथ ही गंगा के दर्शन और पूजा करने के बाद चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड में देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफार्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों के लिए धामी सरकार की तारीफ की।
शिवराज ने कहा कि इनवेस्टर समिट का आयोजन और उसके लिए देश ही नहीं विदेशों के भी उद्योगपतियों के साथ अभी तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये का एमओयू (MoU) साइन करना राज्य के विकास के लिए दूरगामी सोच का प्रतीक है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी एमपी जाकर शिवराज सरकार के पक्ष मेें प्रचार प्रसार कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications