MP election 2023: दिमनी सीट में मंत्री नरेंद्र तोमर के काफिले की कार ने बाइक को मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल

MP election 2023: मध्य प्रदेश के दिमनी में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद घायलों को फ़ौरन इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

बताया गया कि केंद्रीय मंत्री तोमर की जींगनी में एक सभा थी। जहां से उनका काफिला वापस दिमनी के लिए रवाना हुआ। तभी जींगनी गांव के पास ही काफिले में शामिल एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जो अनियंत्रित हुई तो वाहन गुजर रही दूसरी बाइक भी दुर्घटना का शिकार हो गई।

MP-election-Car-of-Minister-Narendra-Tomar-s-convoy-hits

एक बाइक में पति-पत्नी और बच्चे सवार थे। दूसरी बाइक में भी सवार दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। मंत्री तोमर और कांग्रेस प्रत्याशी भी घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। महिला को गंभीर चोटें पहुँची हैं। मंत्री तोमर ने इस घटना पर दुःख जताया। वहीं सभी के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+