MP News: रीवा में BJP के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने काटा फीता

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार 19 मार्च को प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा पहुंचे और यहां भाजपा के चुनावी कार्यालय की शुरुआत की।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने चुनावी कार्यालय की शुरुआत करने की जानकारी खुद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी। डिप्टी सीएम ने बताया कि आज रीवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रीवा विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

Rajendra Shukla

रीवा लोकसभा क्षेत्र का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है। यह रीवा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है कि फिर_एक_बार_मोदी_सरकार बनाने के लिए रीवा के लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र को फिर से विजयी बनाएं।

इतना ही नहीं, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं। भारत की शाख देश सहित पूरे विश्व में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल से लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा हो गया है।

इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें सरकार के द्वारा किए गए कामों की जानकारी जनता के बीच पहुंचानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+