Heavey rain in mp: मालवा में भारी बारिश के खतरे, उंचे टीले पर बसे मांडू में लैंड स्लाइड, कई पर्यटक फंसे
Heavey rain in mp: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ नया मानसूनी सिस्टम अब आफत बन गया हैं। भारी बारिश ने पूरे मालवांचल को बेहाल कर दिया हैं। इसी तरह के हालात महाकौशल-बुन्देलखंड में भी बनते दिख रहे हैं। पर्यटन स्थल मांडू में लैंड स्लाइड हुआ, जिसकी जद में कई पर्यटक फंस गए।
प्राक्रतिक सौन्दर्य की चादर ओढ़े मांडू दर्शन इन दिनों अनुपम छटा बिखेरता हैं। लेकिन बीते तीन दिनों की मूसलाधार बारिश ने इस जगह को भी कबाड़ा कर दिया हैं। पहाड़ियों और गहरी खाइयों के बीच ऊंचे टीले पर बसे मांडू में कई जगह पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं।
मिट्टी भी धसक रही हैं। इससे कई रास्तों को आवागमन के लिए बंद करना पड़ा। यहाँ दिल्ली दरवाजे के पास लैंडस्लाइड की खबर हैं। जिससे मांडू-धार रोड बंद हो गया। जैसे ही खबर स्थानीय प्रशासन को लगी तो राहत बचाव के लिए टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से रास्ते के बड़े पत्थरों को हटाया जा रहा हैं। मलवे को हटाने का काम भी जारी हैं।

इस खतरे को देखते हुए पर्यटकों में हड़कंप मच गया हैं। मांडू पहुंचे कई पर्यटक ऐसे थे जो कल रात अपनी वापसी कर रहे थे। तो बीच रास्ते में फंस गए। जैसे-तैसे रात गुजारी। फिर सुबह उनके वाहनों को दूसरे सुरक्षित रास्तों से निकाला गया। मांडू तारापुर घाट क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी हैं। लगातार बड़े पत्थर मार्ग पर आ रहे हैं। इससे राहत कार्य में जुटी टीम को भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
इन हालातों को देखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम शाश्वत शर्मा, तहसीलदार अनिता बरेठा को मांडू में तैनात किया गया हैं। नए आने वाले पर्यटकों को बीच रास्ते में ही रोका जा रहा हैं। उनके घटना की जानकारी दी जा रही हैं। साथ ही मांडू में जो पर्यटक फंसे है, उनकी जानकारी लेने के लिए परिजनों के फोन पुलिस कंट्रोल रम और कलेक्टर के पास घनघना रहे हैं। हालांकि रविवार की सुबह पहले के मुकाबले बारिश की रफ़्तार में कमी आई हैं। प्रशासन का कहना है कि कुछ घंटे यदि बारिश रुक जाए तो सभी रास्तों का मलवा हटाने में आसानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications