MP कांग्रेस टिकट वितरण अपडेट: नवरात्रि के पहले दिन जारी होगी सूची, एक दर्जन सिंगल नाम वापस भेजे
MP election 2023: मध्य प्रदेश में तमाम ओपिनियन पोल सर्वे को देखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन लगातार अपने आप को मजबूत करने में लगा हुआ है। वहीं दूसरी और विपक्षी दल कांग्रेस अब तक अपनी पहली सूची जारी नहीं कर पाया है। इस बीच कांग्रेस टिकट वितरण को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो केंद्रीय चुनाव समिति में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की छानबीन समिति द्वारा सिफारिश किए गए करीब एक दर्जन सिंगल नाम को वापस भेज दिया है, यह नाम राहुल गांधी के सर्वे से मेल नहीं खां रहे थे। अब इन सीटों पर दोबारा से विचार किया जाना है। ऐसे में कांग्रेस की सूची आने में समय लग सकता है।

वहीं सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने लगभग 150 टिकट फाइनल कर लिए हैं। नवरात्रि में पहले दिन इनकी घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बताया कि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है। हमारी तैयारी हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष कमल नात बता चुके हैं कि केंद्रीय चुनाव समिति में प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श हुआ है। चयन की प्रक्रिया में 5-6 दिन और लगेंगे इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
उल्लेख नहीं है कि जिन्हें चुनाव लड़ाया जाना है। उनमें से अधिकतर को इशारा कर दिया गया है। पार्टी की पहली सूची में मौजूदा विधायक को साथ उन 66 सीटों के प्रत्याशी प्राथमिकता से घोषित किए जाएंगे, जहां पार्टी पिछले तीन चावन से हार रही है। इसके अलावा जिन सीटों पर एक ही नाम पैनल द्वारा भेजे गए हैं। वहां पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है।
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर कसा तंज
भाजपा की चौथी सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी तो 136 प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस की सूची का आता पता नहीं है। मैं केंद्रीय नेत्र का आभारी हूं प्रदेश में जो अनुशंसाएं भेजी थी उसके अनुरूप सूची में नाम आए हैं बाकी सूची भी जल्द ही आ जाएगी। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि हमारे उम्मीदवार मैदान में है लेकिन कांग्रेस में तो लट्ठम लट्ठा मची हुई है। अब तो चुनाव की तारीख भी आ गई है लेकिन कांग्रेस की सूची का आता पता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications