महेंद्र सोलंकी के समर्थन में सीएम मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- राहुल गांधी को बताया 'पप्पू'

MP News: देवास लोकसभा के सांसद व प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीती रात आष्टा पहुंचे। यहां सीएम यादव ने महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए 'पप्पू' कहा।

आष्टा में रोड शो और जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। सीएम यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी जब मुख्यमंत्री थे, तो अपना वेतन गरीब बच्चों की पढ़ाई में दान करते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद अपना वेतन, उन्हें प्राप्त उपहार और कपड़ों की नीलामी से मिली राशि मां गंगा की सेवा में दान कर रहे हैं।

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि 2019 में फिर आए अबकी बार देख लेंगे, लेकिन मोदी जी की जो आंधी चली सब उड़ गए, पहले 5 साल आतंकवाद का खात्मा किया। कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने कहा है कि "अबकी बार 400 पार तो होगा।

आष्टा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना 'पप्पू' कहा। उन्होंने कहा कि पप्पू जी झूठ की मशीन है और वो जब भी बोलते है झूठ ही बोलते है। सीएम यादव ने कहा कि वो झूठ भी ऐसे बोलते है कि उन्हें ही पता नहीं चलता कि वो क्या बोल रहे है लेकिन, जनता तो सब समझती है।

सीएम यादव ने जनता से महेंद्र सिंह सोलंकी के पक्ष में मतदान करते की अपील की। साथ ही कहा करोड़ों कार्यकर्ताओं के संकल्प, समर्पण, अथक परिश्रम व प्रयासों से भाजपा परिवार विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। इस परिवार का एक-एक सदस्य विकसित भारत के संकल्प के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+