शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे CM मोहन यादव, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान का आज जन्म दिन हैं। शिवराज सिंह चौहान आज 65 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर देश-प्रदेश के कई नेताओं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं, सीएम यादव पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे और उनसे भेंट की।

इससे पहले सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय भाईसाहब श्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके आवास पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए मंगल कामना करता हूं।
इतना ही नहीं, सीएम आगे लिखा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगला, भोपाल स्थित उनके निवास पहुंच कर जन्मदिन की आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों।












Click it and Unblock the Notifications