'जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा', चुनावी जनसभा में बोले सीएम मोहन यादव
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। सीएम यादव ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो या कोई अधिकारी हो सभी के लिए कानून एक समान है। जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा।
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार कोई गुंजाइस नहीं है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि 'न खाऊंगा और न खाने दूंगा'। कानून सबके लिए एक समान है, फिर चाहे वह कोई मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो या कोई अधिकारी हो।

सीएम यादव ने कहा कि सभी के लिए कानून एक समान है और जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस लीडरशिप पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक ही परिवार के भरोसे है। उन्हीं के इशारों पर काम करती है। कांग्रेस पर 5 पीढ़ियों से एक ही परिवार का कब्जा है और कांग्रेस में उन्हीं के परिवार से प्रधानमंत्री बनते आ रहे हैं।
लेकिन, इस परिवार के एक भी प्रधानमंत्री ने देश से गरीबी को दूर नहीं किया। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि अंग्रेज जब भारत से गए तब यहां पर लोकतंत्र की व्यवस्था हुई और सभी राजाओं ने अपना-अपना राज छोड़ दिया। लेकिन कांग्रेस 5 पीढ़ियों से प्रधानमंत्री पद पर विराजमान है।
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं है, यहां पार्टी का हर एक सदस्य पार्टी का कार्यकर्ता है। यहां सबको एक समान मौका मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications