'कांग्रेस जादूगर की तरह केवल चुनाव में आती है', खंडवा में बोले सीएम मोहन यादव
MP News: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा पहुंचे। यहां भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के ठेठ आदिवासी इलाके जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर जादूगर की तरह केवल चुनाव में आती है।
आदिवासियों को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि यह चुनाव मोदी जी की गारंटी का चुनाव है। मोदी जी को एक बार फिर पीएम बनाएंगे। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि जनजातीय भाई-बहनों ने ठाना है, उचित सम्मान और विकास के लिए फिर मोदी सरकार को लाना है!

कहा कि दशकों तक जनजातीय वर्ग की अनदेखी करने वाली कांग्रेस पार्टी के शहजादे ने भी इस समुदाय का अपमान किया। हमारी "पगड़ी" आन, बान और शान है, इसका अपमान शहजादे को महंगा पड़ेगा। भाजपा सरकार ने हमेशा जनजातीय वर्ग को उचित सम्मान दिया और विकास किया है।
इस दौरान सीएम यादव ने मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी जमकर तारीफ की। सीएम यादव ने कहा कि हम सभी बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ दे रहे है। जबकि, इस देश में कांग्रेस ने 70 साल तक राज किया लेकिन गरीबों के लिए एक भी योजना नहीं बनाई। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस नेता सेम पित्रोदा का नाम लिए बगैर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्तर कहा तक पहुंच गया है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है कि हमारे लोग मेहनत कर अगर कर काले हो जाए तो वे अफ्रीका के बताकर हमारा मजाक उड़ा रहे है। ये हमारे लिए कितनी बड़ी गाली है की वे हमारा संबंध दूसरे देश से जोड़ रहे है। यह गाली कांग्रेस को बहुत महंगी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications