विजय दूबे के समर्थन में कुशीनगर पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- भाजपा जीते के तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने रामकोला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बीजेपी जीते के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुशीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार दूबे को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुशीनगर के आसमान में गूंज रहा जयकार...अब की बार 400 पार।

सीएम यादव ने कहा कि प्रेम, स्नेह और अपनेपन की माला में एक मोती कुशीनगर के अनुभवों का भी जुड़ गया है। भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण की भूमि पर आत्मीयता की जिस वर्षा से सराबोर हुआ हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस जन सैलाब की गूंज से स्पष्ट है कि देश "विकसित भारत" एवं सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार की यात्रा जारी रखगी।
कहा कि भारत को विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने हेतु प्रचंड बहुमत से फिर एक बार मोदी सरकार लाने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि चार चरणों के जो रुझान अभी तक सामने आए हैं वो बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़े देगी।












Click it and Unblock the Notifications