कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कही ये खास बात
MP News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जन-जन के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज 36वीं पुण्यतिथि है। भारत रत्न श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम मोहन यादव ने बिहार क पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 'बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि दलित, शोषित, वंचित एवं उपेक्षित वर्ग को अधिकार संपन्न बनाने के लिए समर्पित आपका जीवन सामाजिक समरसता और समानता की प्रेरणा देता रहेगा।
बिहर के समस्तीपुर के रहने वाले थे कर्पूरी ठाकुर
कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम में हुआ था। उनके पिताजी का नाम गोकुल ठाकुर तथा माता का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमान्त किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा बाल काटने का काम करते थे।
साल 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन में कर्पूरी ठाकुर ने भी हिस्सा लिया था और उन्हें जेल जाना पड़ा था। जेल-यातना भुगतने के उपरांत वह 1945 में रिहा हुए थे। स्वतंत्र भारत में, उन्हें 1952 में विधायक के रूप में चुना गया। 5 मार्च 1967 से 28 जनवरी 1968 तक ठाकुर बिहार के शिक्षा मंत्री रहे।
इस दौरान दिसंबर 1970 में वह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री बने। 1988 में अपनी मृत्यु तक वे विधायक बने रहे। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्ति बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी।












Click it and Unblock the Notifications