हजारी प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कही ये बात
Hazari Prasad Dwivedi: महान उपन्यासकार हजारी प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नमन किया। सीएम यादव ने कहा कि हिंदी साहित्य के क्षेत्र में आपका योगदान अविस्मरणीय है, आने वाली पीढ़ियां सदैव आपकी रचनाओं को पढ़कर प्रोत्साहित होती रहेंगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार 19 मई को अपने 'X' हैंडल पर हजारी प्रसाद द्विवेदी जी एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 'महान उपन्यासकार, हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं एवं पद्मभूषण से अलंकृत आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि हिंदी साहित्य के क्षेत्र में आपका योगदान अविस्मरणीय है, आने वाली पीढ़ियां सदैव आपकी रचनाओं को पढ़कर प्रोत्साहित होती रहेंगी। इस दौरान सीएम यादव ने हजारी प्रसाद द्विवेदी के जीवन और योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया और उनके द्वारा साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में की गई योगदान की प्रशंसा की।
बता दें कि आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म 19 अगस्त 1907 ई० को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम अनमोल द्विवेदी और माता का नाम ज्योतिष्मती था। इनका परिवार ज्योतिष विद्या के लिए प्रसिद्ध था और इनके पिता पंडित अनमोल द्विवेदी संस्कृत के प्रकांड पंडित थे। द्विवेदी जी के बचपन का नाम वैद्यनाथ द्विवेदी था।
द्विवेदी जी का व्यक्तित्व बड़ा प्रभावशाली और उनका स्वभाव बड़ा सरल और उदार था। हजारी प्रसाद द्विवेदी जी को 1973 में 'आलोक पर्व' निबन्ध संग्रह के लिए उन्हें 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications