फील्ड मार्शल केएम.करिअप्पा की पुण्यतिथि CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कही ये खास बात
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ एवं फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आप सदैव सच्चे राष्ट्रसेवकों के लिए नायक रहेंगे।
सीएम मोहन यादव ने बुधवार 15 मई को अपने 'X' हैंडल पर केएम करिअप्पा की तस्वीर शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 1947 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना को नाकों चने चबवाने वाले, भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ एवं फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि आपकी वीरता, शौर्य और साहस की कहानियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। आप सदैव सच्चे राष्ट्रसेवकों के लिए नायक रहेंगे। कहा कि करिअप्पा की सेवा और वीरता हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
कहा कि करिअप्पा का योगदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा और हमें सदैव उनकी सेवा और बलिदान को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। आपको बता दें कि केएम करियप्पा आजाद भारत में भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल थे जिन्हें 15 जनवरी 1949 में सेना का प्रमुख बनाया गया था।
उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत इंडियन-ब्रिटिश फौज की राजपूत रेजीमेंट में सेकेंड लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति के साथ की थी। पहले सेना प्रमुख होने के साथ-साथ करियप्पा इंडियन आर्मी के पहले फाइव स्टार रैंक के ऑफिसर थे। केएम करियप्पा ने 30 सालों तक सेना में रहकर देश की सेवा की और 1953 में रिटायर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications