ज्योतिबा फुले की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, एक्स पर लिखी ये खास बात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर सादर नमन किया। साथ ही, सीएम यादव ने कहा कि आपके मंगलकारी विचार युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करते रहेंगे।

सीएम मोहन यादव ने गुरुवार 11 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल से ज्योतिबा फुले की तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए सीएम यादव ने लिखा, सभी प्राणियों में मनुष्य श्रेष्ठ और सभी मनुष्यों में नारी श्रेष्ठ है-महात्मा फुले।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए आजीवन लड़ने वाले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।

सीएम यादव ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और असमर्थों के उत्थान के आपके पुनीत प्रयासों को आगे बढ़ाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके मंगलकारी विचार युगों-युगों तक मानवता का कल्याण करते रहेंगे।

बता दें कि भारत के महान समाज सुधारक और लेखक ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के पुणे में एक माली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोविंदराव और माता का नाम चिमणाबाई था।

ज्योतिबा फुले का पूरा नाम ज्योतिराव गोविंदराव फुले था। उन्हें महात्मा फुले के नाम से भी संबोधित किया जाता है। ज्योतिबा फुले थॉमस पेन की किताब 'द राइट्स ऑफ मैन' से काफी प्रभावित थे।

साल 1848 में उन्होंने लड़कियों के लिए पुणे में प्रथम स्कूल खोला और अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को पढ़ा-लिखाकर इस स्कूल का पहला प्राचार्य बनाया। इसके बाद, उन्होंने कई अन्य स्कूल भी भी स्थापित किए। ज्योतिबा फुले बाल-विवाह के खिलाफ और विधवा-विवाह के समर्थक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+