Sidhi हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश
Sidhi Bus Accident: सतना से सीधी जा रही एक बस सोमवार की देर रात पेड़ से टकरा गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही, अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
सतना से सीधी जा रही बस दुर्घटना में यात्रियों के घायल होने पर सीएम मोहन यादव ने दु:ख व्यक्त किया। साथ ही, सीएम ने सीधी जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बस दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सोमवार की रात्रि में हुई बस दुर्घटना में लगभग 15 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिएउ सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जमोड़ी थाना अंतर्गत पनवार हायर सेकेंडरी स्कूल के पास सतना से सीधी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई थी।
इस हादसे में बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए डायल 100 और 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिला अस्पताल में थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ घायलों को एबुलेंस से निकालकर अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि पेड़ से टकराने के बाद यात्री बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया था, जिससे कुछ यात्री बस में ही फंस गए थे। मौके पर पहुंचे जमोड़ी पुलिस ने गैस कटर मशीन मंगा कर बस के क्षतिग्रस्त बॉडी को कटवाया गया। इसके बाद फंसे चार यात्रियों को बाहर निकाला जा सका था।












Click it and Unblock the Notifications